मुझे जब-जब बहारों का ज़माना याद आएगा
कहीं अपना भी था एक आशियाना, याद आएगा
कल चमन था, आज एक सहरा हुआ
देखते ही देखते ये क्या हुआ?
कल चमन था, आज एक सहरा हुआ
देखते ही देखते ये क्या हुआ?
कल चमन था
मुझको बर्बादी का कोई ग़म नहीं
मुझको बर्बादी का कोई ग़म नहीं
ग़म है, "बर्बादी का क्यूँ चर्चा हुआ?"
कल चमन था, आज एक सहरा हुआ
देखते ही देखते ये क्या हुआ?
कल चमन था
एक छोटा सा था मेरा आशियाँ
एक छोटा सा था मेरा आशियाँ
आज तिनके से अलग तिनका हुआ
कल चमन था, आज एक सहरा हुआ
देखते ही देखते ये क्या हुआ?
कल चमन था
सोचता हूँ अपने घर को देख कर
सोचता हूँ अपने घर को देख कर
हो ना हो ये है मेरा देखा हुआ
कल चमन था, आज एक सहरा हुआ
देखते ही देखते ये क्या हुआ?
कल चमन था
देखने वालों ने देखा है धुआँ
देखने वालों ने देखा है धुआँ
किसने देखा दिल मेरा जलता हुआ?
कल चमन था, आज एक सहरा हुआ
देखते ही देखते ये क्या हुआ?
कल चमन था





