पतित पावन नाम तिहारो
पतित पावन नाम तिहारो
मुझको पावन कर दो
(पतित पावन नाम तिहारो)
(मुझको पावन कर दो)
पतझड़ जैसा जीवन मेरा
(पतझड़ जैसा जीवन मेरा)
उसको सावन कर दो
(पतित पावन नाम तिहारो)
चरण पड़ा हूँ, विनती सुन लो, पाप-ताप को हरना
(चरण पड़ा हूँ, विनती सुन लो, पाप-ताप को हरना)
श्रद्धा तुम पर मेरी, प्रभु जी, मान हमारा रखना
(श्रद्धा तुम पर मेरी, प्रभु जी, मान हमारा रखना)
कलुषित तन-मन निर्मल होवे
(कलुषित तन-मन निर्मल होवे)
ऐसा मुझको वर दो
पतित पावन नाम तिहारो
मुझको पावन कर दो
(पतित पावन नाम तिहारो)
(मुझको पावन कर दो)
पतझड़ जैसा जीवन मेरा
(पतझड़ जैसा जीवन मेरा)
(उसको सावन कर दो)
(पतित पावन नाम तिहारो)
पतित हुए हैं कर्म हमारे, अपना मुझे बना लो
(पतित हुए हैं कर्म हमारे, अपना मुझे बना लो)
करें याचना दास नारायण, मुझको तुम अपना लो
(करें याचना दास नारायण, मुझको तुम अपना लो)
हे रघुनन्दन, बनो सहायक
(हे रघुनन्दन, बनो सहायक)
मन में आनन्द भर दो
पतित पावन नाम तिहारो
मुझको पावन कर दो
(पतित पावन नाम तिहारो)
(मुझको पावन कर दो)
पतझड़ जैसा जीवन मेरा
(पतझड़ जैसा जीवन मेरा)
उसको सावन कर दो
पतित पावन नाम तिहारो
मुझको पावन कर दो
(पतित पावन नाम तिहारो)
(मुझको पावन कर दो)
(पतित पावन नाम तिहारो)
(पतित पावन नाम तिहारो)
(पतित पावन नाम तिहारो)
(पतित पावन नाम तिहारो)



