आँखों-आँखों में ये क्या हो गया?
अच्छा हुआ जो ये दिल खो गया
Hmm, आँखों-आँखों में ये क्या हो गया?
अच्छा हुआ जो ये दिल खो गया
तेरे बिना जाने क्यूँ शामें ढल नहीं पाती
तेरे बिना जाने क्यूँ नींदें ही नहीं आती
मेरा भी तेरे बिना जिया नहीं लगता
मुझको भी आजकल कुछ अच्छा नहीं लगता
रातों को बैठे-बैठे तारे गिने
दिल ये हमारा तेरे सपने बुने
नींदों ने आने से भी "ना" कह दिया
आँखें सोई नहीं, जागी रहें
मेरा भी हाल तेरे जैसा ही है एकदम
मुझसे भी सँभाले ना सँभले ये क़दम
चैन भी धीरे-धीरे खोने लगा
हाय, ये मुझको क्या-क्या होने लगा?
कैसी जादूगरी तुमने करी?
हर एक जगह तू मुझको दिखने लगा
मेरा भी तेरे बिना जिया नहीं लगता
मुझको भी आजकल कुछ अच्छा नहीं लगता




