तुझको दरियादिली की क़सम साक़िया
मुस्तक़िल दौर पर दौर चलता रहे
रौनक़-ए-मैक़दा यूँ ही बढ़ती रहे
रौनक़-ए-मैक़दा यूँ ही बढ़ती रहे
एक गिरता रहे इक सम्भलता रहे
रौनक़-ए-मैक़दा यूँ ही बढ़ती रहे
एक गिरता रहे इक सम्भलता रहे
सिर्फ शबनम ही शान-ए-गुलिस्ताँ नहीं
शोला-ओ-गुल का भी दौर चलता रहे
अश्क़ भी चश्म-ए-पुरनम से बहते रहे
और दिल से धुआँ भी निकलता रहे
तेरे क़ब्ज़े में हैं ये निज़ाम-ए-जहाँ
तू जो चाहे तो सहरा बने गुलसिताँ
तेरे क़ब्ज़े में हैं ये निज़ाम-ए-जहाँ
तू जो चाहे तो सहरा बने गुलसिताँ
हर नज़र पर तेरी फूल खिलते रहे
हर इशारे पे मौसम बदलता रहे
सिर्फ शबनम ही शान-ए-गुलिस्ताँ नहीं
शोला-ओ-गुल का भी दौर चलता रहे
तेरे चेहरे पे ये ज़ुल्फ़ बिखरी हुई
नींद की गोद में सुबह निखरी हुई
तेरे चेहरे पे ये ज़ुल्फ़ बिखरी हुई
नींद की गोद में सुबह निखरी हुई
और इस पर सितम ये अदाएँ तेरी
दिल हैं आख़िर कहाँ तक सम्भलता रहे
सिर्फ शबनम ही शान-ए-गुलिस्ताँ नहीं
शोला-ओ-गुल का भी दौर चलता रहे
इस में ख़ून-ए-तमन्ना की तासीर हैं
ये वफ़ा-ए-मोहब्बत की तस्वीर हैं
इस में ख़ून-ए-तमन्ना की तासीर हैं
ये वफ़ा-ए-मोहब्बत की तस्वीर हैं
ऐसी तस्वीर बदले ये मुमक़िन नहीं
रंग चाहे ज़माना बदलता रहे
सिर्फ शबनम ही शान-ए-गुलिस्ताँ नहीं
शोला-ओ-गुल का भी दौर चलता रहे
अश्क़ भी चश्म-ए-पुरनम से बहते रहे
और दिल से धुआँ भी निकलता रहे





