कोई डोरी खींचे मोरी, चलूँ जैसे आँधी
पिया जी ने मोरे सीने ऐसी डोरी बाँधी
इत-उत डोले जिया, अंग-अंग बागी किया
बस में नहीं मैं आज रे
प्रेम की लीला करे तो काहे मन मोरा मोहे
प्रेम की लीला करे तो काहे मन मोरा मोहे
साँवरी हो गई मैं, बाँवरी हो गई मैं
अंग-अंग से गूँजे बंसी, "धीरे से, धीरे से, कान्हा, रे, तेरी मैं"
प्रेम की लीला करे तो काहे मन मोरा मोहे
प्रेम की लीला करे तो काहे मन मोरा मोहे
साँवरी हो गई मैं, बाँवरी हो गई मैं
अंग-अंग से गूँजे बंसी, "धीरे से, धीरे से, कान्हा, रे, तेरी मैं"
"...कान्हा, रे, तेरी मैं"
"...कान्हा, रे, तेरी मैं"
Hmm, सावन फुहारों में, जोबन इशारों में
कहता है हमसे करो प्रेम जी भर
पल में शिवालों-सा, पल में उजालों-सा
बहता है जिया, करो प्रेम जी भर
डूब तन-मन में, मोह उपवन में
पग-पग, आओ, चलें साथ प्रियतमा
ले जा मोहे चाहे सदियों से आगे
तेरे पीछे, नैना मूँदे, चलूँगी सदा
एक धुन है अधूरी, कर दे ना पूरी
हौले-हल्के से करो दूर ये दूरी
पल-पल पाना तोहे, सब कुछ माना तोहे
तुझसे मेरी हर आस रे
प्रेम की लीला करे तो काहे मन मोरा मोहे
प्रेम की लीला करे तो काहे मन मोरा मोहे
साँवरी हो गई मैं, बाँवरी हो गई मैं
अंग-अंग से गूँजे बंसी, "धीरे से, धीरे से, कान्हा, रे, तेरी मैं"
मोरे कान्हा जो आए पलट के
हो, मोरे कान्हा जो आए पलट के
अब के होरी मैं खेलूँगी डट के
की उन्होंने अगर जोरा-जोरी
हाँ, की उन्होंने अगर जोरा-जोरी
छीनी पिचकारी, बैयाँ मरोड़ी
छीनी पिचकारी, बैयाँ मरोड़ी
गारियाँ मैंने रखी हैं रट के
अब के होरी मैं खेलूँगी डट के
प्रेम की लीला करे तो काहे मन मोरा मोहे
प्रेम की लीला करे तो काहे मन मोरा मोहे
साँवरी हो गई मैं, बाँवरी हो गई मैं
अंग-अंग से गूँजे बंसी, "धीरे से, धीरे से, कान्हा, रे, तेरी मैं"
प्रेम की लीला करे तो काहे मन मोरा मोहे
प्रेम की लीला करे तो काहे मन मोरा मोहे
साँवरी हो गई मैं, बाँवरी हो गई मैं
अंग-अंग से गूँजे बंसी, "धीरे से, धीरे से, कान्हा, रे, तेरी मैं"




