मैं चला मंज़िल की ओर
ना बँधी मुझ में कोई डोर
उड़ता हूँ जिस तरफ़ ले चली है हवा
ना कोई साथी, हमसफ़र, ना डगर
ये उड़ान है मेरी, ये उड़ान है सही
अकेला था, राह में चलता गया
कारवाँ यूँ ही बनता गया
कुछ सोचा था, हुआ कुछ मगर
हर पल है नई इक सहर
उड़ता हूँ जिस तरफ़ ले चली है हवा
नए रास्ते, नए लोग, नई डगर
ये उड़ान है मेरी, ये उड़ान है मेरी
ये उड़ान है मेरी, ये उड़ान है सही



