मालिश, तेल मालिश, चम्पी
सर जो तेरा चकराए या दिल डूबा जाए
आजा प्यारे पास हमारे, काहे घबराए? काहे घबराए?
मालिश, तेल मालिश
सर जो तेरा चकराए या दिल डूबा जाए
आजा प्यारे पास हमारे, काहे घबराए? काहे घबराए?
तेल मेरा है मुस्की, गंज रहे ना ख़ुस्की
जिसके सर पर हाथ फ़िरा दूँ चमके क़िस्मत उसकी
तेल मेरा है मुस्की, गंज रहे ना ख़ुस्की
जिसके सर पर हाथ फ़िरा दूँ चमके क़िस्मत उसकी
सुन, सुन, सुन, अरे, बेटा सुन
इस चम्पी में बड़े-बड़े गुण
सुन, सुन, सुन, अरे, बेटा सुन
इस चम्पी में बड़े-बड़े गुण
लाख दुखों की एक दवा है, क्यूँ ना आजमाए?
काहे घबराए? काहे घबराए?
सर जो तेरा चकराए या दिल डूबा जाए
आजा प्यारे पास हमारे, काहे घबराए? काहे घबराए?
प्यार का होवे झगड़ा या business का हो रगड़ा
सब लफ़ड़ों का बोझ हटे जब पड़े हाथ इक तगड़ा
प्यार का होवे झगड़ा या business का हो रगड़ा
सब लफड़ो का बोझ हटे जब पड़े हाथ एक तगड़ा
सुन, सुन, सुन, अरे, बाबु सुन
इस चम्पी में बड़े-बड़े गुण
सुन, सुन, सुन, अरे, बाबु सुन
इस चम्पी में बड़े-बड़े गुण
लाख दुखों की एक दवा है, क्यूँ ना आजमाए?
काहे घबराए? काहे घबराए?
सर जो तेरा चकराए या दिल डूबा जाए
आजा प्यारे पास हमारे, काहे घबराए? काहे घबराए?
नौकर हो या मालिक, leader हो या public
अपने आगे सभी झुके हैं, क्या राजा, क्या सैनिक
नौकर हो या मालिक, leader हो या public
अपने आगे सभी झुके हैं, क्या राजा, क्या सैनिक
सुन, सुन, सुन, अरे, राजा सुन
इस चम्पी में बड़े-बड़े गुण
सुन, सुन, सुन, अरे, राजा सुन
इस चम्पी में बड़े-बड़े गुण
लाख दुखों की एक दवा है, क्यूँ ना आजमाए?
काहे घबराए? काहे घबराए?
सर जो तेरा चकराए या दिल डूबा जाए
आजा प्यारे पास हमारे, काहे घबराए?





