बाहर से कोई अंदर ना आ सके
अंदर से कोई बाहर ना जा सके
सोचो कभी ऐसा हो तो क्या हो?
सोचो कभी ऐसा हो तो क्या हो?
हम-तुम एक कमरे में बंद हो और चाबी खो जाए
हम-तुम एक कमरे में बंद हो और चाबी खो जाए
तेरे नैनों की भूल-भुलैया में Bobby खो जाए
हम-तुम एक कमरे में बंद हो और चाबी खो जाए
आगे हो घनघोर अंधेरा (बाबा मुझे डर लगता है)
पीछे कोई डाकू-लुटेरा (hmm, क्यूँ डरा रहे हो?)
आगे हो घनघोर अंधेरा, पीछे कोई डाकू-लुटेरा
उपर भी जाना हो मुश्किल, नीचे भी आना हो मुश्किल
सोचो कभी ऐसा हो तो क्या हो?
सोचो कभी ऐसा हो तो क्या हो?
हम-तुम कहीं को जा रहे हो और रस्ता भूल जाएँ (ओ-हो)
हम-तुम कहीं को जा रहे हो और रस्ता भूल जाएँ
तेरी बैय्या के झूले में, सैया, Bobby झूल जाए
हम-तुम एक कमरे में बंद हो और चाबी खो जाए
बस्ती से दूर पर्वत के पीछे
मस्ती में चूर घने पेड़ों के नीचे
अंदेखी, अंजानी सी जगह हो
बस एक हम हों और दूजी हवा हो
सोचो कभी ऐसा हो तो क्या हो?
सोचो कभी ऐसा हो तो क्या हो?
हम-तुम एक जंगल से गुज़रें और शेर आ जाए
हम-तुम एक जंगल से गुज़रें और शेर आ जाए
शेर से में कहूँ, "तुमको छोड़ दे, मुझे खो जाए"
हम-तुम एक कमरे में बंद हो और चाबी ख़ो जाए
ऐसे क्यूँ खोए हुए हो? जागे हो कि सोए हुए हो
क्या होगा कल किसको ख़बर है
थोड़ा सा मेरे दिल में ये डर है
सोचो कभी ऐसा हो तो क्या हो?
सोचो कभी ऐसा हो तो क्या हो?
हम-तुम यूँ ही हँस-खेल रहे हो और आँख़ भर आए
हम-तुम यूँ ही हँस-खेल रहे हो और आँख़ भर आए
तेरे सर की क़सम तेरे ग़म से Bobby मर जाए
हम-तुम एक कमरे में बंद हो और चाबी खो जाए
तेरे नैनों की भूल-भुलैया में Bobby खो जाए
हम-तुम (हम-तुम)
एक कमरे में बंद हो (एक कमरे में बंद हो)
और चाबी खो जाए (और चाबी खो जाए)
और चाबी खो जाए (और चाबी) ख़ो जाए (ख़ो जाए)




