ये जीवन है, इस जीवन का
यही है, यही है, यही है रंग-रूप
ये जीवन है, इस जीवन का
यही है, यही है, यही है रंग-रूप
थोड़े ग़म हैं, थोड़ी ख़ुशियाँ
थोड़े ग़म हैं, थोड़ी ख़ुशियाँ
यही है, यही है, यही है छाँव-धूप
ये जीवन है...
ये ना सोचो, इसमें अपनी हार है कि जीत है
ये ना सोचो, इसमें अपनी हार है कि जीत है
उसे अपना लो जो भी जीवन की रीत है
ये ज़िद छोड़ो, यूँ ना तोड़ो
हर पल इक दर्पण है
ये जीवन है, इस जीवन का
यही है, यही है, यही है रंग-रूप
ये जीवन है...
धन से ना दुनिया से, घर से ना द्वार से
धन से ना दुनिया से, घर से ना द्वार से
साँसों की डोर बंधी है प्रीतम के प्यार से
दुनिया छूटे, पर ना टूटे
ये ऐसा बंधन है
ये जीवन है, इस जीवन का
यही है, यही है, यही है रंग-रूप
थोड़े ग़म हैं, थोड़ी ख़ुशियाँ
यही है, यही है, यही है छाँव-धूप
ये जीवन है...





