हाँ, तुमसे कहना है, दिल में रहना है मुझको, तेरी क़सम
हर वफ़ाओं में, हर दुआओं में तुम हो पहले, सनम
कहता मंज़र है, "दिल समुंदर है, फिर भी एहसास है
दिल का दरिया है, इश्क़ ज़रिया है, हर ख़ुशी पास है"
बाँहों में मुझे भर लो, थोड़ा ऐतबार कर लो
दिल से बे-क़रार हूँ मैं, मेरी बे-क़रारी समझो
दिल की चाहतों में तुम हो, तुम भी मुझसे प्यार कर लो
तेरी यादों में, तेरी बातों में रोज़ आऊँगा मैं
बिन तेरे, सनम, दिल की है क़सम, टूट जाऊँगा मैं
तेरी बाँहों के दाएरे में ही जन्नत है मेरी
तेरे सज्दे में, हर दुआओं में मन्नत है मेरी
थोड़ा सा ख़याल कर लो, दिल की बे-ज़ुबानी पढ़ लो
मुझसा ना है कोई पागल, मेरा ऐतबार कर लो
दिल की चाहतों में तुम हो, तुम भी मुझसे प्यार कर लो





