चाँद आसमानों से लापता हो गया
चल के मेरे घर में आ गया, आ गया
मैं खुशक़िस्मत हूँ बाख़ुदा, इस तरह
हो जाए पूरी एक दुआ जिस तरह
तेरे बिन मेरी जानाँ, कभी
इक पल भी गुज़ारा नहीं
तेरी आरज़ू ने खुद से बेगाना कर दिया
चाँद आसमानों से लापता हो गया
चल के मेरे घर में आ गया, आ गया
मैंने तुझे तोहफ़े में ये दिल दिया
तूने मुझे बदले में ये जहाँ दिया
मैं ही जानूँ, तू ही जाने जो है दरमियाँ
तुझ से है मेरी जानाँ, घर ये आशियाँ
हाँ, तेरे बिन, मेरी जानाँ, कभी
इक पल भी गुज़ारा नहीं
तेरी आरज़ू ने खुद से बेगाना कर दिया
चाँद आसमानों से लापता हो गया
चल के मेरे घर में आ गया, आ गया
तूने मेरे रास्तों को मंज़िल किया
तुझे पा के ज़िंदगी को हासिल किया
तेरे लिए हैं ये साँसें, तय कर लिया
तू है तो है ये कहानी, मेरे साथिया
हाँ, तेरे बिन, मेरी जानाँ, कभी
इक पल भी गुज़ारा नहीं
तेरी आरज़ू ने खुद से बेगाना कर दिया
चाँद आसमानों से लापता हो गया
चल के मेरे घर में आ गया, आ गया





