नैन का चैन चुराकर ले गई
कर गई नींद हराम
चंद्रमा सा मुख था उसका
चंद्रमुखी था नाम
हो, नैन का चैन चुराकर ले गई
अँखियाँ नीली और नशीली
दिल में बस गई वो लजीली
चाँदनी सी मद-भरी थी
गगन से उतरी परी थी
याद है वो दिन सुहाना
याद है वो दिन सुहाना
वो सुहानी शाम
ओ, नैन का चैन चुराकर ले गई
कर गई नींद हराम
हो, नैन का चैन चुराकर ले गई
सुन रहा हूँ वो पैंजनियाँ
बन में नाची एक हिरनिया
याद खोई फिर जगी थी
जानी-पहचानी लगी थी
नैन मिलते ही नैन से
नैन मिलते ही नैन से
मन हुआ बदनाम
हो, नैन का चैन चुराकर ले गई
कर गई नींद हराम
चंद्रमा सा मुख था उसका
चंद्रमुखी था नाम
ओ, नैन का चैन चुराकर ले गई
कर गई नींद हराम
हो, नैन का चैन चुराकर ले गई





