जागी हुई फ़िज़ाएँ हैं तेरे लिए, मेरे लिए
गाती हुई हवाएँ हैं तेरे लिए, मेरे लिए
फूलों में ताज़गी-सी है
राहों में रोशनी-सी है
दिन में भी चाँदनी-सी है, मेरे सनम
तेरे लिए, मेरे लिए

गाती हुई हवाएँ हैं तेरे लिए
लाई है कैसी ख़ुशी
तेरे-मेरे, पहले-पहले प्यार में खोई-खोई ज़िंदगी
लाई है कैसी ख़ुशी
तेरे-मेरे, पहले-पहले प्यार में खोई-खोई ज़िंदगी
कब ऐसा था समा, कब थी ये दिलकशी?
कलियों की चुनरी ढलकी है
लहरों से मस्ती छलकी है
सपनों की दुनिया झलकी है, मेरे सनम
तेरे लिए, मेरे लिए
जागी हुई फ़िज़ाएँ हैं तेरे लिए, मेरे लिए
गाती हुई हवाएँ हैं तेरे लिए
सुनती हैं ये वादियाँ
धीरे-धीरे, हौले-हौले कहते हैं दो दिल दास्ताँ
सुनती हैं ये वादियाँ
धीरे-धीरे, हौले-हौले कहते हैं दो दिल दास्ताँ
है जैसे थम गया मौसम का कारवाँ
भँवरे जो गुनगुनाते हैं
झोंके जो सुँसुनाते हैं
कुछ तार झनझनाते हैं, मेरे सनम