नगरी हो अयोध्या सी (नगरी हो अयोध्या सी)
रघुकुल सा घराना हो (रघुकुल सा घराना हो)
और चरण हों राघव के, जहाँ मेरा ठिकाना हो
(और चरण हों राघव के, जहाँ मेरा ठिकाना हो)
नगरी हो अयोध्या सी, रघुकुल सा घराना हो
और चरण हों राघव के, जहाँ मेरा ठिकाना हो
और त्याग भरत जैसा (और त्याग भरत जैसा)
सीता सी नारी हो (सीता सी नारी हो)
और लव-कुश के जैसी संतान हमारी हो
(और लव-कुश के जैसी संतान हमारी हो)
हो त्याग भरत जैसा, सीता सी नारी हो
और लव-कुश के जैसी संतान हमारी हो
शरधा हो श्रवण जैसी (शरधा हो श्रवण जैसी)
शबरी सी भक्ति हो (शबरी सी भक्ति हो)
और हनुमत के जैसी निष्ठा और शक्ति हो
(और हनुमत के जैसी निष्ठा और शक्ति हो)
श्रद्धा हो श्रवण जैसी, शबरी सी भक्ति हो
और हनुमत के जैसी निष्ठा और शक्ति हो
मेरी जीवन नैया हो (मेरी जीवन नैया हो)
प्रभु राम खेवैया हों (प्रभु राम खेवैया हों)
और राम कृपा की सदा मेरे सिर पर छैयाँ हो
(और राम कृपा की सदा मेरे सिर पर छैयाँ हो)
मेरी जीवन नैया हो, प्रभु राम खेवैया हों
और राम कृपा की सदा मेरे सिर पर छैया हो
कौशल्या सी माई हो (कौशल्या सी माई हो)
लक्ष्मण सा भाई हो (लक्ष्मण सा भाई हो)
और स्वामी, तुम्हारे जैसा मेरा रघुराई हो
(और स्वामी, तुम्हारे जैसा मेरा रघुराई हो)
कौशल्या सी माई हो, लक्ष्मण सा भाई हो
और स्वामी, तुम्हारे जैसा मेरा रघुराई हो
सरयू का किनारा हो (सरयू का किनारा हो)
निर्मल जल-धारा हो (निर्मल जल-धारा हो)
और दरश मुझे भगवान, हर घड़ी तुम्हारा हो
(और दरश मुझे भगवान, हर घड़ी तुम्हारा हो)
सरयू का किनारा हो, निर्मल जल-धारा हो
और दरस मुझे भगवान, हर घड़ी तुम्हारा हो





