जोगी, जब से तू आया मेरे द्वारे
जोगी, जब से तू आया मेरे द्वारे
हो, मेरे रंग गए साँझ-सकारे
तू तो अखियों से जाने जी की बतियाँ
तोसे मिलना ही जुल्म भया रे
जोगी, जब से तू आया मेरे द्वारे
देखी साँवली सूरत ये, नैना जुड़ाए
देखी साँवली सूरत, तेरी छब देखी जब से रे
तेरी छब देखी जब से रे, नैना जुड़ाए
भए बिन कजरा ये कजरारे
जोगी, जब से तू आया मेरे द्वारे
हो, मेरे रंग गए साँझ-सकारे
जा के पनघट पे बैठूँ मैं
राधा दीवानी, जा के पनघट पे बैठूँ
बिन जल लिए चली आऊँ
बिन जल लिए चली आऊँ, राधा दीवानी
मोहे अजब ये रोग लगा रे
जोगी, जब से तू आया मेरे द्वारे
हो, मेरे रंग गए साँझ-सकारे
मीठी-मीठी अगन ये सह ना सकूँगी
मीठी-मीठी अगन, मैं तो छुई-मुई अबला रे
मैं तो छुई-मुई अबला रे, सह ना सकूँगी
मेरे और निकट मत आ रे
ओ, जोगी, जब से तू आया मेरे द्वारे
हो, मेरे रंग गए साँझ-सकारे
तू तो अखियों से जाने जी की बतियाँ
तोसे मिलना ही जुल्म भया रे
जोगी, जब से तू आया मेरे द्वारे





