मेरा चाँद मुझे आया है नज़र
मेरा चाँद मुझे आया है नज़र
ऐ रात, ज़रा थम-थम के गुज़र
ऐ रात, ज़रा थम-थम के गुज़र
छाया है नशा मेरी आँखों पर
छाया है नशा मेरी आँखों पर
ऐ रात, ज़रा थम-थम के गुज़र
ऐ रात, ज़रा थम-थम के गुज़र
मेरा चाँद मुझे आया है नज़र
मेरे दिल में हैं अरमाँ कई-कई
मेरी चाहत है अभी नई-नई
मेरे दिल में हैं अरमाँ कई-कई
मेरी चाहत है अभी नई-नई
रह जाए ना प्यासा प्यार मेरा
मेरी बाँहों में भर दे यार मेरा
इतना सा करम तू कर मुझ पर
इतना सा करम तू कर मुझ पर
ऐ रात, ज़रा थम-थम के गुज़र
ऐ रात, ज़रा थम-थम के गुज़र
मेरा चाँद मुझे आया है नज़र
अभी लबों को लबों ने छुआ नहीं
अरमाँ कोई पूरा हुआ नहीं
अभी लबों को लबों ने छुआ नहीं
अरमाँ कोई पूरा हुआ नहीं
अभी आस का गुलशन खिलना है
अभी दो जिस्मों को मिलना है
देखूँगा अभी मैं वो मंज़र
देखूँगा अभी मैं वो मंज़र
ऐ रात, ज़रा थम-थम के गुज़र
ऐ रात, ज़रा थम-थम के गुज़र
मेरा चाँद मुझे आया है नज़र
मेरा चाँद मुझे आया है नज़र
ऐ रात, ज़रा थम-थम के गुज़र
ऐ रात, ज़रा थम-थम के गुज़र
मेरा चाँद मुझे आया है नज़र
आया है नज़र, आया है नज़र





