ज़रा सँभल के, बेटा जंबूरा
तू नाच, मैं छेड़ूँ तंबूरा
हो, ताना-री-री-री-री-री-री-री-री
ताना-री-री-री-री-री-री-री-री
ताना-डुग-डुग-डुग-डुग-डुग-डुग-डुग-डुग-डुगा
वाह! निंगूड़ा! वाह-वाह!
रूप निराला भर के आया आज कोई दीवाना
अजी, आज कोई दीवाना
हमसे ना पूछो, आप समझ लो
हमसे ना पूछो, आप समझ लो
नाज़ुक है अब आना
ताना-री-री-री-री-री-री
ताना-री-री-री-री
हा-हा, हो-हो, हा-हा-हा-हा-हा-हा
दुनिया की नज़रों से आशिक़...
दुनिया की नज़रों से आशिक़ पास भी है और दूर भी है
वो पास भी है और दूर भी है
ओ, कोई नहीं मजबूरी लेकिन कहने को मजबूर भी है
याद में तेरी ढूँढ लिया है मिलने का ये बहाना
मिलने का ये बहाना
हमसे ना पूछो, आप समझ लो
हमसे ना पूछो, आप समझ लो
नाज़ुक है अब आना
ताना-री-री-री-री-री-री
ताना-री-री-री-री
ताना
कर लो छुप कर प्यार की बातें
कर लो छुप कर प्यार की बातें
खुल नहीं जाए भेद कहीं
ओ, खुल नहीं जाए भेद कहीं
ओ, आज लगे हैं प्यार के मेले
महफ़िल को मालूम नहीं
दिल की लगी को शमा ही जाने
या जाने परवाना, अजी, या जाने परवाना
हमसे ना पूछो, आप समझ लो
हमसे ना पूछो, आप समझ लो
नाज़ुक है अब आना
ताना-री-री-री-री-री-री
ताना-री-री-री-री
ओ, बेटा, नाच बेटा, कालू, घीसा, नाच बेटा
ओ
