तेरे बिन सावन कैसे बीता
तेरे बिन सावन कैसे बीता
तू क्या जाने, बालमा
तेरे बिन सावन कैसे बीता
तेरे बिन सावन कैसे बीता
तू क्या जाने, बालमा
तेरे बिन सावन...
बाग़ में झूले जब लहराए
गीत मिलन सब ने गाए
सखियों ने पूछा, "बोल, सखी री
तेरे साजन क्यूँ ना आए?"
फिर सखियों ने क्या-क्या पूछा
तू क्या जाने, बालमा
तेरे बिन सावन कैसे बीता
तू क्या जाने, बालमा
तेरे बिन सावन...
फूल चमन में जब मुस्काए
पल-पल बीता आस लगाए
कोयलिया ने राग तो छेड़ा
पायलिया ने गीत ना गाए
पग-पग छलकी नैन गगरिया
तू क्या जाने, बालमा
तेरे बिन सावन कैसे बीता
तू क्या जाने, बालमा
तेरे बिन सावन...
लंबी रातें, घोर अँधेरा
मुझ संग जागा दीपक मेरा
हम दोनों ने भोर भए तक
रो-रो देखा रस्ता तेरा
क्या होता है दुख बिरह का
तू क्या जाने, बालमा
तेरे बिन सावन कैसे बीता
तेरे बिन सावन कैसे बीता
तू क्या जाने, बालमा
तेरे बिन सावन...





