कोरा काग़ज़ था ये मन मेरा
लिख दिया नाम इसमें तेरा
सूना आँगन था जीवन मेरा
बस गया प्यार इसपे तेरा
मेरा, तेरा, मेरा, तेरा
ओ-ओ-ओ, तेरा, मेरा
टूट ना जाएँ सपने, मैं डरता हूँ
हर दिन सपनों में देखा करता हूँ
टूट ना जाएँ सपने, मैं डरता हूँ
हर दिन सपनों में देखा करता हूँ
नैना कजरारे, मतवारे ये इशारे
ख़ाली दर्पन था ये मन मेरा
रच गया रूप इसमें तेरा
कोरा काग़ज़ था ये मन मेरा
लिख लिया नाम इसपे तेरा
तेरा, तेरा, तेरा, तेरा
ओ-ओ-ओ, तेरा, तेरा
बाग़ों में फूलों के खिलने से पहले
तेरे-मेरे नैनों के मिलने से पहले
बाग़ों में फूलों के खिलने से पहले
तेरे-मेरे नैनों के मिलने से पहले
कहाँ थीं ये बातें (मुलाक़ातें), ऐसी रातें
टूटा तारा था ये मन मेरा
बन गया चाँद होके तेरा
कोरा काग़ज़ था ये मन मेरा
लिख लिया नाम इसपे तेरा
तेरा, तेरा





