नैनों वाली ने, हाय, मेरा दिल लूटा
नैनों वाली, भोली-भाली
एक मतवाली ने, हाय, मेरा दिल लूटा
नैनों वाली ने, ओ, भोली-भाली ने
दिल मेरा लूटा, दिल मेरा लूटा
दिल मेरा, हाय, हाय, हाय, हाय, हाय
नैनों वाली ने, हाय, मेरा दिल लूटा
मुस्काती, इठलाती, गाती, आई ज़ुल्फ़ें खोले
मुस्काती, इठलाती, गाती, आई ज़ुल्फ़ें खोले
कोयलिया चुप हो जाए, जब उसकी पायल बोले
मुझे दिखा के प्यार भरे दो नैना भोले-भोले
नैनों वाली, आहा, नैनों वाली
एक मतवाली ने, हाय, मेरा दिल लूटा
नैनों वाली ने, हाय, मेरा दिल लूटा
नाज़-ओ-अदा से चाँद के आगे घूँघट जब सरकाए
नाज़-ओ-अदा से चाँद के आगे घूँघट जब सरकाए
चाँद तड़पकर उसके गोरे क़दमों पर गिर जाए
तारे पूछें, "हुआ है क्या?" तो चाँद ये बोले
"हाय, नैनों वाली, हाँ, नैनों वाली
एक मतवाली ने, हाय, मेरा दिल लूटा"
नैनों वाली ने, ओ, भोली-भाली ने
दिल मेरा लूटा, दिल मेरा लूटा
दिल मेरा, हाय, हाय, हाय, हाय, हाय
नैनों वाली ने, हाय, मेरा दिल लूटा
नैनों वाली ने, हाय, मेरा दिल लूटा





