जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महातारी
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महातारी
जय जय श्री शनिदेव
श्याम अंक वक्र दृष्टि चतुर भुजा धारी
नीलाम्बर धारण नाथ गज की सवारी
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महातारी
जय जय श्री शनिदेव
क्रीट मुकुट शीश सहज दीपत है लीलारी
मुक्तन की माला गले सोभित बलिहारी
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महातारी
जय जय श्री शनिदेव
मोदक मिष्ठान पान चढ़त है सुपारी
लोहा तिल तेल उड़द महिषा है अति प्यारी
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महातारी
जय जय श्री शनिदेव
देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी
विश्वनाथ धरत ध्यान हम शरण तुम्हारी
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महातारी
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी
नीलांजन समाभासम रविपुत्र यमाग्रजम
छायामार्तंड समभूतम् तं नमामीश्वरेश्वर
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महातारी
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी





