खुली नज़र क्या खेल दिखेगा दुनिया का
बंद आँख से देख तमाशा दुनिया का
गाओ, बच्चों, तुम भी मेरे साथ गाओ
खुली नज़र क्या खेल दिखेगा दुनिया का
बंद आँख से देख तमाशा दुनिया का
अमित, तुम भी गाओ
खुली नज़र क्या खेल दिखेगा दुनिया का (बच्चों)
बंद आँख से देख तमाशा दुनिया का
आज के इंसानों की बस्ती जो दुनिया कहलाए
(आज के इंसानों की बस्ती जो दुनिया कहलाए)
ना देखे सो चैन से बैठे
देखे सो पछताए
ऐसा है कुछ आज नज़ारा दुनिया का
(बंद आँख से देख तमाशा दुनिया का)
कोई ना इसको देख रहा है, इसको पता जब चलता है
(कोई ना इसको देख रहा है, इसको पता जब चलता है)
भाई मेरे, तब जग वालों का असली रूप निकलता है
पल में बदल जाता है नक्शा दुनिया का
बंद आँख से देख तमाशा दुनिया का
खुली नज़र क्या खेल दिखेगा दुनिया का
(बंद आँख से देख तमाशा दुनिया का)
(खुली नज़र क्या खेल दिखेगा दुनिया का)
(बंद आँख से देख तमाशा दुनिया का)





