मैं तेरी हो गई, तू मेरा हो गया
तू मेरा हो गया, मैं तेरी हो गई
तू मेरा हो गया, मैं तेरी हो गई
अब कहेगा जो भी तू, मैं करूँगी वही
मेरी बातों पे, मेरी बातों पे तुझको भरोसा ना हो
मेरी बातों पे तुझको भरोसा ना हो
कोरे काग़ज़ पे, कोरे काग़ज़ पे मुझसे करा ले सही
कोरे काग़ज़ पे मुझसे करा ले सही
तू मेरा हो गया, मैं तेरी हो गई
होनी थी जो बात अकेले में
मेरे साथ हुई वो मेले में
क्यूँ तुझसे शर्त लगा बैठी?
पड़ गई मेरी जान झमेले में
अब तक मैंने की मनमानी
अब तक मैंने की मनमानी
मानी, हार कभी ना मानी
ये है कल की बात पुरानी, हो
ये है कल की बात पुरानी
अब तो हुई तेरी दीवानी
मेरी बातों पे, मेरी बातों पे तुझको भरोसा ना हो
कोरे काग़ज़ पे, कोरे काग़ज़ पे मुझसे करा ले सही
कोरे काग़ज़ पे मुझसे करा ले सही
तू मेरा हो गया, मैं तेरी हो गई
बदनाम करें तो लोग करें
दिल ने जो कहा, मैंने मान लिया
मैं तो पीट ढिंढोरा कह दूँगी
"तू है मेरा पिया, तू है मेरा पिया"
जैसे नागन-जोगी बस में
जैसे नागन-जोगी बस में
वैसे हुई मैं तेरे बस में
बाँधी डोर प्यार की तुझसे, हो
बाँधी डोर प्यार की तुझसे
तोड़ी दुनिया की सब रस्में
मेरी बातों पे, मेरी बातों पे तुझको भरोसा ना हो
कोरे काग़ज़ पे, कोरे काग़ज़ पे मुझसे करा ले सही
कोरे काग़ज़ पे मुझसे करा ले सही
तू मेरा हो गया, मैं तेरी हो गई
बिन डोली चढ़े बनी तेरी दुल्हन
तेरी प्रीत से माँग भरी, सजना
हो, तेरे प्यार से रूप सँवार लिया
भूली बिंदिया, कजरा, कंगना
मन-मंदिर में तुझे बिठाऊँ
मन-मंदिर में तुझे बिठाऊँ
तुझ पर प्यार के फूल चढ़ाऊँ
तू जो एक इशारा कर दे, हो
तू जो एक इशारा कर दे
सारी दुनिया को ठुकराऊँ
मेरी बातों पे, मेरी बातों पे तुझको भरोसा ना हो
कोरे काग़ज़ पे, कोरे काग़ज़ पे मुझसे करा ले सही
कोरे काग़ज़ पे मुझसे करा ले सही





