अजब तेरी कारीगरी रे, करतार
अजब तेरी कारीगरी रे, करतार
समझ ना आए माया तेरी
समझ ना आए माया तेरी
बदले रंग हज़ार
अजब तेरी कारीगरी रे, करतार
अजब तेरी कारीगरी रे, करतार
घर वाले ही घर से निकले
होकर आज पराए
घर वाले ही घर से निकले
होकर आज पराए
किसे दोष दें, जब माली ही अपना चमन जलाए
माली अपना चमन जलाए
तेरा कैसा ये संसार
अजब तेरी कारीगरी रे, करतार
अजब तेरी कारीगरी रे, करतार
किसकी नज़र लगी इस घर को
बिख़र चले सब तिनके
किसकी नज़र लगी इस घर को
बिख़र चले सब तिनके
मुरझाई हैं वो कलियाँ
खिलने के दिन थे जिनके
कोई यूँ ना हो लाचार
अजब तेरी कारीगरी रे, करतार
अजब तेरी कारीगरी रे, करतार
समझ ना आए माया तेरी
समझ ना आए माया तेरी
बदले रंग हज़ार
अजब तेरी कारीगरी रे, करतार
अजब तेरी कारीगरी रे, करतार





