दिल मेरा अकेला
है ख़्वाबों का मेला, हम हो गए गुम
धड़कन में तुम, साँसों में तुम
नींदों में तुम, यादों में तुम
धड़कन में तुम, साँसों में तुम
दिल मेरा अकेला
है ख़्वाबों का मेला, हम हो गए गुम
धड़कन में तुम, साँसों में तुम
नींदों में तुम, वादों में तुम
हम ने ढूँढा तुम्हें हाय कितने जनम
सब ने लूटा हमें हाय कितना, सनम
कैसे, कैसे कहें, दिल में कितने हैं ग़म
भर दो, भर दो, सनम, मेरा हर इक ज़ख़म
तेरे ज़ख़्म भरूँ, तुझे प्यार करूँ
तेरे ज़ख़्म भरूँ, तुझे प्यार करूँ
तेरी आँखों में, आहों में, बाँहों में मेरा जहाँ
तेरे क़दम, मेरे क़दम
मिलकर चलें इक होके हम
धड़कन में तुम, साँसों में तुम
हद से आगे मुझे अब गुज़र जाने दे
रोक ना, रूह में अब उतर जाने दे
पास आ, जान-ए-मन, दिल मचल जाने दे
शम्मा जलती है क्यूँ? अब पिघल जाने दे
तू जो चाहे करूँ, मैं जियूँ या मरूँ
तू जो चाहे करूँ, मैं जियूँ या मरूँ
तेरे अरमानों की सेज पे अब तो निकलेगा दम
कर ले, कर ले जितने सितम
तेरी क़सम, सह लेंगे हम
दिल मेरा अकेला
है ख़्वाबों का मेला, हम हो गए गुम
धड़कन में तुम, साँसों में तुम
नींदों में तुम, यादों में तुम
धड़कन में तुम, साँसों में तुम
नींदों में तुम, यादों में तुम
धड़कन में तुम, ओ-ओ-ओ, साँसों में तुम
नींदों में तुम, ओ-ओ-ओ, वादों में तुम

