भोले बाबा, तेरे चरणों में आए हम
अब तो दे दो शरण
हाथों में भभूति तेरी, गले रुद्र माला है
तुझसे ही लागी लगन
भोले बाबा, तेरे चरणों में आए हम
अब तो दे दो शरण
शिव का नाम लो तो झूठे जहाँ में भी लगता है अपनापन
सोचो तो १०० मुश्किलें, ना सोचो तो एक भी नहीं
ये माया का कैसा है भरम?
शव हूँ मैं शिव के बिना, शिव है तो मुझमें श्वास हैं
शिव मेरे अराध्य और हम सब ही शिव के दास हैं
हर कण-कण में तू ही समाया रे
तू ही आदि, तू ही अनंत
ऊँचे उन पहाड़ों पे रहता मेरा भोला है
अपनी ही धुन में मगन
भोले बाबा, तेरे चरणों में आए हम
अब तो दे दो शरण
हाथों में भभूति तेरी, गले रुद्र माला है
तुझसे ही लागी लगन
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्





