साँचा है तेरा-मेरा नाता, यही है रब का इरादा

एक पल भी तेरे बिन साँस भी ना लूँ, है ये मेरा वादा
साँचा है तेरा-मेरा नाता, यही है रब का इरादा
जब नाम मेरा जुड़ता है तुझ से
मिलता है दिल को कितना सुकूँ
जाए जहाँ तू
संग-संग तेरे मूँदकर आँखें मैं भी चलूँ
जब भी आसमाँ को मैं देखूँ
तेरे लिए ही दुआ मैं करूँ
मुझ पे ये मेहर है, तू हर पल संग
जी ना सकूँ आधा
साँचा है तेरा-मेरा नाता, यही है रब का इरादा
साँचा है तेरा-मेरा नाता, यही है रब का इरादा
लाखों-हज़ारों प्यार दुनिया में
कुछ ही मिल पाते, जैसे कि हम
नींदों में भी मैं तेरा चेहरा
ना देखूँ तो निकले ये दम
अब मैं भी ना मेरा, सब तेरा
सजदों से है ये रहम-ओ-करम
तुझ में मैं समाऊँ, भाग हैं मेरे
कर जो लिया साँझा