रातों की गहरी बातें याद तुम्हें कभी आएँगी
एक दिन आएगा जब मेरी याद बड़ा तड़पाएगी
होगी बेचैनी, बेताबी, रो-रो के तू मर जाएगी
कहना चाहेगी पर तू कह ना मुझको पाएगी
सब खोकर रोया था मैं, दिन-रात ना सोया था मैं
वो सब उजड़ा था मेरा जो कुछ भी तो बोया था मैं तेरा
होकर ना होया था मैं, जो ख़्वाब सँजोया था मैं
बारी-बारी बिखर गया, इक-इक मोती जो पिरोया था मैं
रातों की गहरी बातें याद तुम्हें कभी आएगी
एक दिन आएगा जब मेरी याद बड़ा तड़पाएगी
होगी बेचैनी, बेताबी, रो-रो के तू मर जाएगी
कहना चाहेगी पर तू कह ना मुझको पाएगी
जिसे अपना कहा था, अब सपना लगे है
ये जो गूँजता शहर है वो कब्र सा लगे है
बिन बुलाई गई बारिशों के अब्र सा लगे है
जो मिला है मुझे फ़ल, मेरे सब्र सा लगे है
खोया है मैंने तुझे, तुझे ना कोई फ़र्क सा लगे है
बेहया तू, बेशरम, बेरहम सा लगे है
जितना भी बोलूँ तेरे बारे, कम सा लगे है
मेरे गानों के इक-इक हर्फ़ सा लगे है, हाँ
रातों की गहरी बातें...



