ओ, बसंती, पवन-पागल, ना जा रे, ना जा, रोको कोई

ओ, बसंती...
बनके पत्थर हम पड़े थे सूनी-सूनी राह में
बनके पत्थर हम पड़े थे सूनी-सूनी राह में
जी उठे हम जबसे तेरी बाँह आई बाँह में
छीन कर नैनों के काजल, ना जा रे, ना जा, रोको कोई
ओ, बसंती, पवन-पागल, ना जा रे, ना जा, रोको कोई
ओ, बसंती...
याद कर, तूने कहा था, "प्यार से संसार है"

हम जो हारे दिल की बाज़ी, ये तेरी ही हार है
सुन ले, क्या कहती है पायल, ना जा रे, ना जा, रोको कोई