जिया बुझा-बुझा
नैना थके-थके
पिया, धीरे-धीरे चले आओ
चले आओ, चले आओ
कोई दूर से आवाज़ दे, चले आओ
कोई दूर से आवाज़ दे, चले आओ
चले आओ, चले आओ, चले आओ
रात-रात भर इन्तज़ार है
दिल दर्दे से बेक़रार है
रात-रात भर इन्तज़ार है
दिल दर्दे से बेक़रार है
साजन, इतना तो ना तड़पाओ, चले आओ
कोई दूर से आवाज़ दे, चले आओ
चले आओ, चले आओ, चले आओ
आस तोड़ के, मुख मोड़ के
क्या पाओगे साथ छोड़ के?
आस तोड़ के, मुख मोड़ के
क्या पाओगे साथ छोड़ के?
बिरहन को अब यूँ ना तरसाओ, चले आओ
कोई दूर से आवाज़ दे, चले आओ
चले आओ, चले आओ, चले आओ
चले आओ





