नाम है तेरा तारण हारा, कब तेरा दर्शन होगा
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर, वो कितना सुंदर होगा
वो कितना सुंदर होगा
(नाम है तेरा तारण हारा, कब तेरा दर्शन होगा)
(जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर, वो कितना सुंदर होगा)
(वो कितना सुंदर होगा)
तुमने तारे लाखों प्राणी, ये संतों की वाणी है
(ये संतों की वाणी है)
तेरी छवि पर, मेरे भगवन, ये दुनिया दीवानी है
(ये दुनिया दीवानी है), ये दुनिया दीवानी है
भाव से तेरी पूजा रचाऊँ, जीवन में मंगल होगा
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर, वो कितना सुंदर होगा
वो कितना सुंदर होगा
(नाम है तेरा तारण हारा, कब तेरा दर्शन होगा)
(जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर, वो कितना सुंदर होगा)
(वो कितना सुंदर होगा)
सुरवर, मुनिवर जिनके चरण में निशदिन शीश झुकाते हैं
(निशदिन शीश झुकाते हैं)
जो गाते हैं प्रभु की महीमा, वो सब कुछ पा जाते हैं
(वो सब कुछ पा जाते हैं), वो सब कुछ पा जाते हैं
अपने कष्ट मिटाने को तेरे चरणों का वंदन होगा
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर, वो कितना सुंदर होगा
वो कितना सुंदर होगा
(नाम है तेरा तारण हारा, कब तेरा दर्शन होगा)
(जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर, वो कितना सुंदर होगा)
(वो कितना सुंदर होगा)
मन की मुरादें लेकर, स्वामी, तेरे चरण में आए हैं
(तेरे चरण में आए हैं)
हम हैं बालक तेरे चरण में, तेरे ही गुण गाते हैं
(तेरे ही गुण गाते हैं), तेरे ही गुण गाते हैं
भव से पार उतरने को तेरे गीतों का संगम होगा
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर, वो कितना सुंदर होगा
वो कितना सुंदर होगा
(नाम है तेरा तारण हारा, कब तेरा दर्शन होगा)
(जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर, वो कितना सुंदर होगा)
(वो कितना सुंदर होगा)
ऐसी दया कर देना दाता, निश्छल गुज़रे ये जीवन
(निश्छल गुज़रे ये जीवन)
रंग लगे नहीं कपट-झूठ का, हो पावन मेरा तन-मन
(हो पावन मेरा तन-मन), हो पावन मेरा तन-मन
सेवा में तेरी, ओ, मेरे स्वामी, भक्ति-भाव अर्पण होगा
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर, वो कितना सुंदर होगा
वो कितना सुंदर होगा
(नाम है तेरा तारण हारा, कब तेरा दर्शन होगा)
(जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर, वो कितना सुंदर होगा)
(वो कितना सुंदर होगा)
सत्कर्मों को करते रहे हम, सच की राह दिखा देना
(सच की राह दिखा देना)
विचलित यदि मन हो जाए, तो पाप से हमें बचा लेना
(पाप से हमें बचा लेना), पाप से हमें बचा लेना
अंत समय जब आए तो, प्रभु, दाग़ मुक्त दर्पण होगा