जीवन के सफ़र में राही मिलते हैं बिछड़ जाने को
और दे जाते हैं यादें तनहाई में तड़पाने को

ये रूप की दौलत वाले, कब सुनते हैं दिल के नाले, हो
ये रूप की दौलत वाले, कब सुनते हैं दिल के नाले
तक़दीर ना बस में डाले इनके किसी दीवाने को
जीवन के सफ़र में राही मिलते हैं बिछड़ जाने को
और दे जाते हैं यादें तनहाई में तड़पाने को
जो इनकी नज़र से खेले, दुख पाए, मुसीबत झेलें, हो
जो इनकी नज़र से खेले, दुख पाए, मुसीबत झेलें
फिरते हैं ये सब अलबेले, दिल लेके मुकर जाने को
जीवन के सफ़र में राही मिलते हैं बिछड़ जाने को
और दे जाते हैं यादें तनहाई में तड़पाने को
दिल लेके दग़ा देते हैं, इक रोग लगा देते हैं, ओ...
दिल लेके दग़ा देते हैं, इक रोग लगा देते हैं
हँस-हँस के चला देते हैं ये हुस्न के परवाने को