हौले-हौले धड़कता है, यादों में तेरी तड़पता है
माना है मुश्किल मोहब्बत की राहें
फिर भी तुम्हीं से निभाता है
तेरे सिवा कमबख़्त दिल कुछ जानता ही नहीं
दिल है कि मानता नहीं, दिल है कि मानता नहीं
दिल है कि मानता नहीं
जिस दिन से तुम हमसे आ के मिलें
उस दिन से दिल ये तुम्हारा हुआ
कल तक जो सुनता था बातें मेरी
अब तो ये समझे इशारा तेरा
तेरी ख़ुशी में अपनी ख़ुशी को ढूँढ़ता हर कहीं
दिल है कि मानता नहीं, दिल है कि मानता नहीं
दिल है कि मानता नहीं





