बड़ी देर भई नंदलाला
तेरी राह तके ब्रजबाला
बड़ी देर भई नंदलाला
तेरी राह तके ब्रजबाला
ग्वाल-बाल एक-एक से पूछे
कहाँ है मुरली वाला रे?
बड़ी देर भई नंदलाला
तेरी राह तके ब्रजबाला
हो, बड़ी देर भई नंदलाला
तेरी राह तके ब्रजबाला
कोई ना जाए कुंज गलिन में तुझ बिन कलियाँ चुनने को
तुझ बिन कलियाँ चुनने को
तरस रहे हैं, तरस रहे हैं जमुना के तट धुन मुरली की सुनने को
धुन मुरली की सुनने को
अब तो दरस दिखा दे नटखट, क्यों दुविधा में डाला रे?
बड़ी देर भई नंदलाला
तेरी राह तके ब्रजबाला
हो, बड़ी देर भई नंदलाला
तेरी राह तके ब्रजबाला
संकट में है आज वो धरती, जिस पर तूने जन्म लिया
जिस पर तूने जन्म लिया
पूरा कर दे, ओ
पूरा कर दे आज वचन वो, गीता में जो तूने दिया
गीता में जो तूने दिया
कोई नहीं है तुझ बिन, मोहन, भारत का रखवाला रे
बड़ी देर भई नंदलाला
तेरी राह तके ब्रजबाला
हो, बड़ी देर भई नंदलाला
तेरी राह तके ब्रजबाला
ग्वाल-बाल एक-एक से पूछे
कहाँ है मुरली वाला रे?
बड़ी देर भई नंदलाला
तेरी राह तके ब्रजबाला
हो, बड़ी देर भई नंदलाला
तेरी राह तके ब्रजबाला
हो, बड़ी देर भई नंदलाला
तेरी राह तके ब्रजबाला
हो, बड़ी देर भई नंदलाला
तेरी राह तके ब्रजबाला
हो, बड़ी देर भई नंदलाला
तेरी राह तके ब्रजबाला
हो, बड़ी देर भई नंदलाला
तेरी राह तके ब्रजबाला




