तेरे दुख को भी वो बाँट लेती है
पर कभी ये नहीं बताती कि उसके मन में क्या है
घर कितना भी बड़ा क्यूँ ना हो
पर माँ के बिना वो घर ही क्या है
पढ़ना था मुझे, मैं पढ़ नहीं पाई
अफ़सोस है कि जो था बनना, वो मैं बन ना पाई
अब्बा की कम कमाई, दो बहन और दो थे भाई
छोटा-सा घर था, अब्बा ही अकेले घर चलाए
छोटी उमर में हुई शादी मेरी
फ़रिश्ते जैसे तेरे daddy ज़िंदगी में आए
हाँ, लगता ऐसे; जैसे दूसरा जनम मिला है
गिना ना सकती, मेरे ख़ातिर कितना कुछ किया है
हुई जो मौत दो बहन की, मैं बता नहीं सकती
हाँ, मेरे दोनों भाइयों में रहती जान बसती
जब करती याद बड़े भाई को तो आँखें भरती
वो दुनिया में नहीं यक़ीन ना हो आज तक भी
है छोटा भाई, वो तो मेरे बेटे की तरह है
है रिश्तेदारों ने भी मुझको काफ़ी दुख दिया है
पर मेरा दिल ही ऐसा, सबको मैं दुआ हूँ देती
अब्बा भी ना रहे, अब पहले जैसा घर कहाँ है
मैं और अम्मी उस दिन ऐसे ही बात कर रहे थो तो
मैंने अम्मी को पूछा कि "अम्मी, आप पढ़-लिख कर क्या बनना चाहते थे?"
तो अम्मी ने बोला कि "मैं पढ़-लिख कर teacher बनना चाहती थी"
तो अम्मी, मैं बोलूँगा कि "You're the best teacher in the world
आपसे अच्छा शायद ही कोई teacher होगा मेरी life में"
और शायद ही कोई ऐसा teacher था
सर पे मेरे जब तू अपना हाथ रखती है
रस्ते का काँटा भी मुझे फूल लगता है
मैं ग़लतियाँ करूँ, तू मुझको डाँट देती है
तेरे ग़ुस्से में मुझे प्यार दिखता है
सर पे मेरे जब तू अपना हाथ रखती है
रस्ते का काँटा भी मुझे फूल लगता है
मैं ग़लतियाँ करूँ, तू मुझको डाँट देती है
तेरे ग़ुस्से में मुझे प्यार दिखता है
तीन बच्चों से नवाज़ा मुझको रब ने मेरे
हाँ, सच में कहती, "मुझके जीने की वजह मिली"
बड़ी है ग़ुस्से वाली, छोटी काफ़ी ज़िद्दी है
बेटा तो लाडला है, किसी की सुनता नहीं
शुकर मैं करती, मेरे पास जो भी आज है
सब बच्चे कामयाब मेरे, मुझको नाज़ है
सबर से मिलता, जो है ज़िंदगी से दूर
शुकर अदा करो, हाँ, उसका जो है पास में
खोया जो; ग़म नहीं, जो मिला; वो कमाल तेरा
शौहर और बच्चे ही तो रखते अब ख़याल मेरा
मेरे भी हिस्से की पढ़ाई कर ली बेटियों ने
अब रिश्तेदार भी हैं, "बेटा star है तेरा"
हाँ, लिखता गाने जो भी, आके मुझको है सुनाता
हैं जिसके लिए सुने ताने, वो है घर चलाता
दवा ना खाओ time पे तो करता ग़ुस्सा वो
हाँ, कहता मुझसे, "माँ, मैं तेरे लिए हूँ कमाता"
सर पे मेरे जब तू अपना हाथ रखती है
रस्ते का काँटा भी मुझे फूल लगता है
मैं ग़लतियाँ करूँ, तू मुझको डाँट देती है
तेरे ग़ुस्से में मुझे प्यार दिखता है
सर पे मेरे जब तू अपना हाथ रखती है
रस्ते का काँटा भी मुझे फूल लगता है
मैं ग़लतियाँ करूँ, तू मुझको डाँट देती है
तेरे ग़ुस्से में मुझे प्यार दिखता है
You know how much I love you, अम्मी





