तू है मेरा प्रेम देवता
तू है मेरा प्रेम देवता
इन चरणों की दासी हूँ मैं
मन की प्यास बुझाने आयी
मन की प्यास बुझाने आयी
अंतर्घट तक प्यासी हूँ मैं
तू है मेरा प्रेम देवता
मैं गौरी, तू कंथ हमारा
मैं गंगा, तू मेरा किनारा
मैं गौरी, तू कंथ हमारा
मैं गौरी, तू कंथ हमारा
मैं गंगा, तू मेरा किनारा
अंग लगाओ, प्यास बुझाओ
अंग लगाओ, प्यास बुझाओ
नदिया होकर प्यासी हूँ मैं
मन की प्यास बुझाने आयी
मन की प्यास बुझाने आयी
अंतर्घट तक प्यासी हूँ मैं
तू है मेरा प्रेम देवता
डम डम डम डम डमरू बाजे
मैं नाचूँ शंकर के आगे
डम डम डम डम डमरू बाजे
डम डम डम डम डमरू बाजे
मैं नाचूँ शंकर के आगे
होके रहेगी जीत उसी की
होके रहेगी जीत उसी की
जिसकी कला से शंकर जागे
मन की प्यास बुझाने आयी
मन की प्यास बुझाने आयी
अंतर्घट तक प्यासी हूँ मैं
तू है मेरा प्रेम देवता




