मेरी जान से प्यारे तुझको तेरा देश पुकारा, जा
जा भैया, जा बेटा, जा मेरे यारा, जा
देखो वीर जवानों अपने खून पे ये इल्ज़ाम ना आए

माँ ना कहे के मेरे बेटे वक़्त पड़ा तो काम ना आए

देखो वीर जवानों...
हम पहले भारतवासी, हम पहले भारतवासी
फिर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई
हम पहले भारतवासी
नाम जुदा हैं तो क्या! भारत माँ के सब बेटे हैं, भाई
अब्दुल उसके बच्चों को पाले, जो घर वापस राम ना आए
देखो वीर जवानों अपने खून पे ये इल्ज़ाम ना आए
देखो वीर जवानों...
अंधा बेटा युद्ध पे चला तो "ना जा, ना जा" उसकी माँ बोली

वो बोला, "कम कर सकता हूँ मैं भी दुश्मन की इक गोली"
ज़िक्र शहीदों का हो तो क्यूँ उनमें मेरा नाम ना आए!
देखो वीर जवानों अपने खून पे ये इल्ज़ाम ना आए
देखो वीर जवानों...
अच्छा चलते हैं, अच्छा चलते हैं
कब आएँगे ये कहना मुश्किल होगा
तुम कहती हो, "ख़त लिखना"
ख़त लिखने से क्या हासिल होगा?
ख़त के साथ रण भूमि से विजय का जो पैग़ाम ना आए