तू जो गई तो सूना होगा ये जहाँ
फीकी-फीकी होगी सारी ये दास्ताँ
तुमसे जुड़ी है हर ख़ुशी, तेरे बिना क्या है यहाँ?
"चाहें तुम्हें हम, माँगे तुम्हें," सुन ले ये दुआ ये आसमाँ
छोटे-छोटे ख़्वाबों को, आ, जोड़ेंगे
ये भी वादा, ना तुम्हें अब छोड़ेंगे
जीना चाहें फिर तेरे लिए, आँखें ना फेरेंगे
साँसें मेरी तू ले-ले भले, अब ना तुम्हें जाने देंगे

