बसा ली दिल में तेरी याद, आँसू पोंछ लिए
रहे तू शाद, हमारा है क्या, जिएँ ना जिएँ
तारा टूटे दुनिया देखे
देखा ना किसी ने दिल टूट गया
देखा ना किसी ने दिल टूट गया
तारा टूटे दुनिया देखे
देखा ना किसी ने दिल टूट गया
देखा ना किसी ने दिल टूट गया
जितने ही तारे टूटें, होगा ना कभी अँधियारा
आसमान पर बहुत हैं तारे, दिल था एक हमारा
दिल था एक हमारा
टूट ना जाए क्यूँ दिल उसका
साथी जिसका छूट गया
देखा ना किसी ने दिल टूट गया
तारा टूटे दुनिया देखे
देखा ना किसी ने दिल टूट गया
देखा ना किसी ने दिल टूट गया
चाँद को अपना दाँव है प्यारा, छुपी है कोई कहानी
मैं भी छुपाए हूँ सीने में किसी की एक निशानी
किसी की एक निशानी
कैसे मना लूँ आँसू अपने
भाग ही मुझसे रूठ गया
देखा ना किसी ने दिल टूट गया
तारा टूटे दुनिया देखे
देखा ना किसी ने दिल टूट गया
देखा ना किसी ने दिल टूट गया





