सुमिरन कर श्रीराम का सुमिर शारदा मात
करूँ वंदना राम की, कृपा करें, गणराज
राम नाम से लौ लगा, राम-राम जप राम
अंतर घट मंदिर बना, आएँगे श्रीराम, आएँगे श्रीराम
राम-राम, जय राम हरे
करो राम गुणगान हरे
राम हैं दया निधान हरे
जय-जय सीताराम हरे
(राम-राम, जय राम हरे)
(करो राम गुणगान हरे)
(राम हैं दया निधान हरे)
(जय-जय सीताराम हरे)
राम नाम रामायण राम
साक्षात नारायण राम
जन-जन कहे नरोत्तम राम
मर्यादा पुरुषोत्तम राम
(मर्यादा पुरुषोत्तम राम)
छल-बल दूर भगाएँ राम
भेद का भाव मिटाएँ राम
वचन पे वन को जाएँ राम
रघुकुल रीत निभाएँ राम
(रघुकुल रीत निभाएँ राम)
केवट गले लगाएँ राम
शबरी को हरषाएँ राम
सीता के मन भाएँ राम
तुलसी बाबा गाएँ राम
(तुलसी बाबा गाएँ राम)
राम-राम, जय राम हरे
करो राम गुणगान हरे
राम हैं दया निधान हरे
जय-जय सीताराम हरे
(राम-राम, जय राम हरे)
(करो राम गुणगान हरे)
(राम हैं दया निधान हरे)
(जय-जय सीताराम हरे)
शिला अहिल्या तारे राम
जटायु को उद्धारे राम
भरत के प्राण प्यारे राम
प्रेम-भाव से हारे राम
(प्रेम-भाव से हारे राम)
कुंभकरण को मारें राम
असुरों को संघारे राम
भक्तों के रखवारे राम
अवध के राज दुलारे राम
(अवध के राज दुलारे राम)
लखन लाल के मन में राम
जामवंत के प्रण में राम
सत्य वचन, सत् चिंतन राम
हनुमंता का जीवन राम
(हनुमंता का जीवन राम)
राम-राम, जय राम हरे
करो राम गुणगान हरे
राम हैं दया निधान हरे
जय-जय सीताराम हरे
(राम-राम, जय राम हरे)
(करो राम गुणगान हरे)
(राम हैं दया निधान हरे)
(जय-जय सीताराम हरे)
राम कर्म है, राम अकाम
राम ही तीर्थ चारों धाम
राम सत्य है, राम सुनाम
पतित-पावन सीताराम
(पतित-पावन सीताराम)
परम सत्य परमेश्वर राम
सार्वभौम सर्वेश्वर राम
सिद्धदेव, सिद्धेश्वर राम
जन-जन के जगदीश्वर राम
(जन-जन के जगदीश्वर राम)
दीनों के दुखहारी राम
संतों के सुखकारी राम
त्रेता के अवतारी राम
जन-जन हैं बलिहारी राम
(जन-जन हैं बलिहारी राम)
राम-राम, जय राम हरे
करो राम गुणगान हरे
राम हैं दया निधान हरे
जय-जय सीताराम हरे
(राम-राम, जय राम हरे)
(करो राम गुणगान हरे)
(राम हैं दया निधान हरे)
(जय-जय सीताराम हरे)
(राम हैं दया निधान हरे)
(जय-जय सीताराम हरे)
(राम हैं दया निधान हरे)
(जय-जय सीताराम हरे)





