मैं देखूँ जिस ओर सखी री, मैं देखूँ जिस ओर सखी री
सामने मेरे साँवरिया, सामने मेरे साँवरिया
मैं देखूँ जिस ओर सखी री, मैं देखूँ जिस ओर सखी री
सामने मेरे साँवरिया, सामने मेरे साँवरिया
प्रेम ने जोगन मुझको बनाया
प्रेम ने जोगन मुझको बनाया
तन को फूँका, मन को जलाया
प्रेम के दुख में, प्रेम के दुख में डूब गया दिल
जैसे जल में गागरिया, जैसे जल में गागरिया
मैं देखूँ जिस ओर सखी री, सामने मेरे साँवरिया
रो-रो कर हर दुख सहना है
रो-रो कर हर दुख सहना है
दुख सह-सह कर चुप रहना है
कैसे बताऊँ, कैसे बताऊँ कैसे बिछड़ी
पी के मुख से बाँसुरिया, पी के मुख से बाँसुरिया
मैं देखूँ जिस ओर सखी री, सामने मेरे साँवरिया
दुनियाँ कहती मुझको "दीवानी"
दुनियाँ कहती मुझको "दीवानी"
कोई ना समझे प्रेम की वाणी
साजन-साजन, साजन-साजन रटते-रटते
अब तो हो गई बावरिया, अब तो हो गई बावरिया
मैं देखूँ जिस ओर सखी री, मैं देखूँ जिस ओर सखी री
सामने मेरे साँवरिया, सामने मेरे साँवरिया





