तुमसे ही है प्यार क्यूँ कोई ये समझाए
हर घड़ी तेरा इंतज़ार क्यूँ?
इश्क़ 'गर खुदा ने लिखा है तो बतलाओ
इसमें इतना है खार क्यूँ
Hmm, हम साथ जिएँगे, संग खाई जो क़समें
बदल ही देंगे हम दुनियाँ की रस्में
नज़रों से सबकी छुप-छुप के मिलना
नम आँखों से फिर अलविदा कहना
गुज़रा भी उन राहों से वादों से जो थी जुड़ी
Hmm, गुज़रा भी उन राहों से वादों से जो थी जुड़ी
खोए हैं हम उन ख़ाबों में जो हैं अधूरे पड़े
क्यूँ तुझसे बिछड़ के मोहब्बत बढ़ गई है?
है यकीं मेरे लिए तू खुदा से लड़ रही है
काँधे पे मेरे जब तेरा सर था
हसीन थी दुनियाँ, रंगीन शहर था
ये हमारा मिलना इत्तफ़ाक़ नहीं है
मर्ज़ी है खुदा की, मज़ाक नहीं है
Hmm, रब ने जोड़ा है, फिर सहें क्यूँ सितम?
'गर इश्क़ खुदा है, फिर क्यूँ बिछड़े हम?





