चंदा मामा, ओ, प्यारे चंदा मामा
चंदा मामा, ओ, प्यारे चंदा मामा
निंदिया लाना, ओ, प्यारे चंदा मामा
निंदिया लाना, ओ, प्यारे चंदा मामा
खुलती, बंद होती पलकों को सहलाओ
के मीठी नींद आए, ऐसी लोरी तुम सुनाओ
खुलती, बंद होती पलकों को सहलाओ
के मीठी नींद आए, ऐसी लोरी तुम सुनाओ
चंदा मामा, ओ, प्यारे चंदा मामा
निंदिया लाना, ओ, प्यारे चंदा मामा
निंदिया लाना, ओ, प्यारे चंदा मामा
आँख-मिचौली खेले निंदिया निगोड़ी
आए थोड़ी-थोड़ी, फिर जाए थोड़ी-थोड़ी
आँख-मिचौली खेले निंदिया निगोड़ी
आए थोड़ी-थोड़ी, फिर जाए थोड़ी-थोड़ी
निंदिया रे, नैन प्यारे भँवरों के जोड़े
निंदिया रे, नैन प्यारे भँवरों के जोड़े
भँवरों को फूलों के झूले में सुला जाओ
के मीठी नींद आए, ऐसी लोरी तुम सुनाओ
भँवरों को फूलों के झूले में सुला जाओ
के मीठी नींद आए, ऐसी लोरी तुम सुनाओ
चंदा मामा, ओ, प्यारे चंदा मामा
निंदिया लाना, ओ, प्यारे चंदा मामा
निंदिया लाना, ओ, प्यारे चंदा मामा
दूध-भात दूँगी तुझको, धरती पे आ
किरण-किरण दूँगी तेरी सोने से सजा
दूध-भात दूँगी तुझको, धरती पे आ
किरण-किरण दूँगी तेरी सोने से सजा
लूँगी बलैया, जागे नैनों को सुला
लूँगी बलैया, जागे नैनों को सुला
जब तक ना सो जाए, लौट कर तुम मत जाओ
के मीठी नींद आए, ऐसी लोरी तुम सुनाओ
जब तक ना सो जाए, लौट कर तुम मत जाओ
के मीठी नींद आए, ऐसी लोरी तुम सुनाओ
चंदा मामा, ओ, प्यारे चंदा मामा
निंदिया लाना, ओ, प्यारे चंदा मामा
निंदिया लाना, ओ, प्यारे चंदा मामा
गगन में लाखों तारे, मेरा एक तारा
सारी दुनिया में नहीं ऐसा कोई प्यारा
गगन में लाखों तारे, मेरा एक तारा
सारी दुनिया में नहीं ऐसा कोई प्यारा
चंदा मामा लोरी गाए, सो जाए दुलारा
चंदा मामा लोरी गाए, सो जाए दुलारा
चाँदी सी चाँदनिया चुपके से बिखराओ
के मीठी नींद आए, ऐसी लोरी तुम सुनाओ
चाँदी सी चाँदनिया चुपके से बिखराओ
के मीठी नींद आए, ऐसी लोरी तुम सुनाओ
चंदा मामा, ओ, प्यारे चंदा मामा
निंदिया लाना, ओ, प्यारे चंदा मामा
निंदिया लाना, ओ, प्यारे चंदा मामा
खुलती, बंद होती पलकों को सहलाओ
के मीठी नींद आए, ऐसी लोरी तुम सुनाओ
खुलती, बंद होती पलकों को सहलाओ
के मीठी नींद आए, ऐसी लोरी तुम सुनाओ
चंदा मामा, ओ, प्यारे चंदा मामा
निंदिया लाना, ओ, प्यारे चंदा मामा
निंदिया लाना, ओ, प्यारे चंदा मामा
निंदिया लाना, ओ, प्यारे चंदा मामा





